फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संवारे जाएंगे शहर के सभी बड़े चौराहे

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। विकास प्राधिकरण शीघ्र ही चौराहों के सुंदरीकरण का प्लान तैयार करेगा। होलीगेट पर वॉच टावर बनाए जाने की योजना है, जबकि भूतेश्वर चौराहे तथा अन्य मुख्य चौराहों भी निखारे जाने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से विकास प्राधिकरण ने चौराहों के सुंदरीकरण की योजना तैयार की है। इस योजना के अनुसार होलीगेट पर वॉच टावर बनाने की योजना है। इस वॉच टावर को कम से कम स्थान में तैयार किया जाएगा। ताकि यहां से गुजरने वाले लोगों को सड़क पर अधिक से अधिक स्थान मिल सके।

जानकारी रहे होलीगेट पर सड़क अधिक स्थान घेरने के कारण पूर्व लगी हुई यातायात स्तंभ को भी हटाया गया था। होलीगेेट के अलावा भूतेश्वर चौराहा तथा कृष्णानगर तथा कृष्णापुरी चौराहे को भी संवारने के लिए इसी प्रकार की योजना तैयार की जा रही है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष समीर वर्मा ने बताया कि चौराहों के सुंदरीकरण की योजना तैयार की जा रही है। योजना फाइनल होने के बाद ही चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें