मथुरा। गोकुल बैराज मोड़ से सुपारी किलर आकाश गैंग सदर बाजार पुलिस के हत्थे चढ़ा है। दो दिनों तक गैंग लीडर समेत पांच शातिर फरह के नगला अबुआ के मान सिंह की हत्या करने की फिराक में थे। इसकी सुपारी गांव के खड़क सिंह ने दी थी, जिसकी रंजिश मान सिंह से चल रही थी।
फरह के नगला अबुआ निवासी खड़क सिंह और मान सिंह में जमीनी रंजिश चली आ रही है। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आए खड़क सिंह ने मान सिंह की हत्या की सुपारी ढाई लाख रुपये में आकाश गैंग को दी। आकाश गैंग के सदस्यों ने मान सिंह की हत्या को 28 मई को कचहरी पर फिल्ंिडग सजाई, पर शोकावकाश होने के चलते असफल हुए।
29 मई को फिर गैंग गोेकुल बैराज पर तैयार था। हत्या से पहले ही स्वाट टीम और सदर बाजार पुलिस ने दबोच लिए। सीओ सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि गांव सिहोरा निवासी आकाश, मनोज, एमईएस कालोनी निवासी शिवम्, नगला अबुआ निवासी खड़क सिंह, गढ़ी रामप्रसाद हेमंत को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक कार, एक बाइक, हथियार और एडवांस के 18 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस पार्टी का इनाम दिया है।