एटा। जिले में राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के 42 जिलों के एथलीट दो और तीन जून को एटा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने बताया कि जिले में पहली बार उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के नेतृत्व में जिला एसोसिएशन का गठन किया गया है। इससे जिले में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए सफलता के नए अवसर पैदा होंगे। सचिव विक्रांत यादव ने बताया कि जिले के गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में दो और तीन जून को राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में 42 जिलों के एथलीट भाग लेंगे। क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन एसोसिएशन के राज्य सचिव पीके श्रीवास्तव करेंगे। उन्होंने बताया कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। इससे जिले के खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र मेें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
इन खेलों का होगा आयोजन
100 मी. दौड़, 200 मी. दौड़, 400 मी. दौड़, 800 मी. दौड़, 1500 मी. दौड़, 3000 मी. दौड़, लंबी कूद, शॉर्ट पुट, डिस्कस थ्रो, रिले दौड़। यह प्रतियोगिताएं अंडर-18 बालक और बालिका वर्ग में होंगी।