फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से 12 घंटे स्ट्रेचर पर रखा रहा शव

विज्ञापन
police
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। वाह री पुलिस ! हादसे में मृत युवक का शव पुलिस की लापरवाही के चलते 12 घंटे संयुक्त चिकित्सालय में स्ट्रेचर पर पड़ा रहा। युवक की मौत पर परिवारीजन रात में अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद भी पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची। मंगलवार सुबह जब मीडियाकर्मियों ने उच्च अधिकारियों को बताया। तब जाकर सुबह 11 बजे पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नगला खंगर के गांव रुचिया मानिकपुर (रनिया खेड़ा) निवासी ब्रजेश (45) पुत्र शेर सिंह को रात साढ़े आठ बजे गंभीर हालत में कुछ लोग अस्पताल लेकर आए। गंभीर हालात में उसे भर्ती कर लिया गया। इसी दौरान उसके साथ आए लोग एक-एक कर चले गए। अस्पताल के बार्ड व्याय ने बताया ंएंबुलेंस चालक युवक को गंभीर हालत में नौशेहरा पुल से लेकर आया था। उपचार के दौरान रात साढ़े नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने सोमवार रात 11 बजे पुलिस को सूचना भेज कर शव स्ट्रेचर पर रख दिया।

सूचना के बाद थाना पुलिस ने अस्पताल तक जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। परिजन पूरी रात शव पर विलाप करते रहे और पुलिस चैन की नींद सोती रही। मंगलवार सुबह जब मीडिया कर्मी अस्पताल पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस की संवेदन शून्यता बताई। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि सुबह चार बजे हम लोग थाने पहुंचे और शव पीएम के लिए भेजने की गुहार लगाई, लेकिन थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने दस बजे के बाद आने की कह कर भगा दिया।
विज्ञापन


मीडिया कर्मियों ने 12 घंटा तक शव अस्पताल में पड़े होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को ट्वीट कर दी। इसके बाद पुलिस की नींद टूटी और 11 बजे पंचनामा भर शव पीएम के लिए भेज गया। शव पर पुलिस की संवेदन शून्यता की अस्पताल स्टाफ के साथ जिसने भी सुना कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें