फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लास गोदाम में आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के इंदिरा कॉलोनी में स्थित ग्लास गोदाम में मंगलवार की शाम को भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया। कर्मचारी व स्टाफ आग बुझाने के लिए दौड़े फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। मौके पर थाना उत्तर और रामगढ़ का पुलिस फोर्स पहुंच गया था।
विज्ञापन


गुंजन कॉलोनी निवासी कौशल कुमार मित्तल इंदिरा कालोनी में रामप्रकाश एंड के नाम से ग्लास का गोदाम संचालित करते हैं। मंगलवार शाम को गोदाम बंद करके घर की ओर चले गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्लास गोदाम में ही आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही गोदाम संचालक कौशल कुमार मित्तल एवं उनके परिजनों के साथ मित्र वहां पहुंचे। उन्होंने सबमर्सेबिल पंप चालू कराने के साथ ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन के प्रभारी लाखन सिंह के टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की शुरूआत कर दी।आग काफी भीषण होने के कारण फायर विभाग ने दूसरी गाड़ी को तत्काल मौके पर ही बुलाया। गोदाम का मुख्य गेट का ताला नहीं खुलने के ही कारण फायर कर्मियों को अंदर जाने में काफी दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। दरवाजा तोड़कर फायर ब्रिगेड टीम अंदर पहुंची। मंगलवार को देर शाम तक आग बुझाने का ही क्रम चल रहा था।
विज्ञापन


आग लगने की जानकारी होते ही गोदाम के समीप काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी। इस दौरान कोई हादसा ना हो जाए इसके कारण एसएसआई उत्तर अनिल कुमार व रामगढ़ के उप निरीक्षक भीड़ को हटाने का काम करते रहे।
बर्बादी से आहत दिखे परिजन

ग्लास गोदाम में आग लगने की घटना की जानकारी होते ही कौशल मित्तल के पिता विजय कुमार मित्तल गोदाम पर ही पहुंच गए। गोदाम से आग की लपटें उठते देख वह घबराने लगे। लेकिन बेटे कौशल मित्तल ने उन्हें धीरज बंधाया कहा कि मैं हूं। घबराओ नहीं पापा मैं संभाल लूंगा।

आग लगने की घटना के बाद आस-पास के लोगों के चेहरों पर शिकन दिखाई दी। वह मकान को ही खाली करके बाहर आ गए। चिंता यही सता रही थी कि आग उनके मकान तक न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें