फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा नगर में 70 लाख से बनेगा ‘फूड कोर्ट’

विज्ञापन
फूड - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम शीघ्र ही कृष्णा नगर में अपनी जमीन पर 30 दुकानों का फूड कोर्ट तैयार करेगा। यह कृष्णा नगर मार्केट से चंद कदमों की दूरी पर तैयार किया जाएगा। निगम ने इसका नक्शा तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सड़क किनारे लगने वाली ढकेल और फुटपाथ पर बढ़ती दुकानों को एक निश्चित जगह देने के उद्देश्य से नगर निगम कृष्णा नगर में 70 लाख की लागत से फूड कोर्ट तैयार करा रहा है। इसकी योजना पर नगर निगम ने कार्य शुरू कर दिया है।

लगभग 70 लाख की लागत से बनने वाले फूड कोर्ट मे करीब 30 दुकानें तैयार कराई जाएंगी। दुकानों के बीच पार्किंग बनाए जाने की भी योजना है। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने बताया कि फूड कोर्ट तैयार होते ही नगर निगम की आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें