फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से छीन ले गया सात माह की मासूम

विज्ञापन
बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिछवां। गांव जिरौली स्थित मायके में रह रही महिला से पति मारपीट कर सात माह की मासूम छीनकर ले गया। वह पति से मिन्नतें करती रही मगर वह नहीं माना। आखिरकार पीड़िता ने थाने की शरण लेकर बच्चा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जिरौली निवासी अरविंद ने करीब सात वर्ष पूर्व जूली की शादी आगरा के थाना जैतपुर क्षेत्र के गांव सगड़वाला निवासी पप्पी के साथ की थी। शादी के कुछ समय बीतने के बाद से पति आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। कई बार परिजनों ने इस मामले में पंचायत भी की। मगर कोई नतीजा नहीं निकला। मारपीट का सिलसिला लगातार चलता रहा।

बीते सप्ताह पति ने जूली को मारपीट कर सात माह के मासूम के साथ घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके जिरौली में रह रही है। शनिवार की रात पति ससुराल पहुंचा और सात माह के पुत्र को ले जाने लगा। जब पत्नी ने मिन्नतें की तो उसने एक नहीं मानी और बच्चे को लेकर वहां से चला गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मासूम पुत्र को वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें