फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर और घरों में शुरू हुईं नवरात्र की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। माता रानी के श्रंगार के लिए महिलाएं आकर्षक मूर्ति, पोशाक व चुनरी की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन


18 मार्च से होने वाले नवरात्रों के लिए शहर के प्रमुख राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम सहित प्रमुख मंदिरों सजावट का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं घरों में महिलाओं ने नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। नवरात्र के लिए मातारानी की आकर्षक मूर्ति, पोशाक, चुनरी, पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है।

मातारानी की पीतल की आकर्षक मूर्ति बाजार में उपलब्ध है, जिस पर पीतल का कलर किया गया है। यह मूर्ति 1200 रुपये किग्रा बिक रही है। आकर्षक कढ़ाईदार चुनरी पांच से 50 रुपये तक, दानेदार चुनरी 15 रुपये से 100 रुपये बाजार में उपलब्ध हैं। महिलाएं अपनी मनपसंद चुनरी, पोशाक व मूर्तियों की खरीदारी कर रही हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री राधाकृष्ण मंदिर के महंत पं. विजय कुमार उपाध्याय कि नवरात्र रविवार से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6.45 से लेकर दोपहर 12 बजे तक है। अष्टमी व नवमी एक ही दिन रहेगी। अत: अगले रविवार को नवमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें