गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से जूझ रहे 9 साल के मोहम्मद अनस के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। पीड़ित के पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य आरोग्य निधि से मदद दिलाने की मांग की है।
मारहरा कस्बे में रहने वाले लाल मोहम्मद के तीन बच्चों में सबसे बड़े पुत्र मोहम्मद अनस को थैलेसीमिया है। लाल मोहम्मद सिलाई करके परिवार का गुजारा ही कर पाते हैं। फिलहाल अलीगढ़ में बच्चे का इलाज करा रहे हैं। हर हफ्ते खून भी चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
उम्र भर इसी तरह खून चढ़ाना जरूरी है। बोर्न मैरो ट्रांसप्लांट के जरिए बच्चे की यह बीमारी दूर की जा सकती है। जिसमें 20 लाख रुपये का खर्चा आएगा। पीड़ित बालक के पिता लाल मोहम्मद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दर्द भरा पत्र भेजकर बच्चे का इलाज कराकर जान बचाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
मंगलवार को लाल मोहम्मद डीएम अमित किशोर से मिले और राज्य आरोग्य निधि से मदद दिलाने की गुहार की। डीएम ने बताया कि इसके लिए लंबी प्रक्रिया है। रेडक्रॉस सोसाइटी के फंड से 20 हजार रुपये जल्द दिलाने की कोशिश करेंगे।