फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नगला चंदा निवासी जगमोहन पुत्र राधाकिशन आलू भरकर ट्रैक्टर से लेकर लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज गए थे। घर लौटते समय नगला लोकमन के पास तेज गति से आ रही बोलेरो को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल जगमोहन को अस्पताल ले गये, जहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को शव गांव नगला चंदा पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। युवक की मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पति की मौत के बाद अनीता के कंधे पर उसकी तीन बेटियों मोना, हिमांशी और दिव्यांशी और गोलू के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें