फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना सिरसागंज के उखरेंड तिराहे पर ट्रक चालक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जनपद औरैया थाना ऐरबाकटरा तिलिया भोजपुर निवासी गोपाल सिंह (22) पुत्र रामबरन राजपूत अपने भांजे इटावा के थाना बसरेहर के गांव मोहब्बतपुर निवासी गुलशन (15) पुत्र खुशीराम के साथ बाइक से फिरोजाबाद के गांव फक्करपुर थाना सिरसागंज स्थित गुलशन की बुआ के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

शुक्रवार सुबह बाइक से ढकपुरा जाने को घर से निकले। वह थाना सिरसागंज क्षेत्र के उखरेंड तिराहे पर सड़क क्रास कर रहे थे। तभी तेज गति से आए ट्रक के चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर लगते ही बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल गुलशन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान गुलशन की भी मौत हो गई। दो युवकों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। इधर हादसे की जानकारी होते ही रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष सिरसागंज रवींद्र दुबे ने कहा कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें