फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरों को बचाने लिए गंभीर हुआ वन विभाग

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी क्षेत्र के गांव कोयला अलीपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोरों को बचाने के लिए अब कहीं जाकर वन विभाग ने संजीदगी दिखाई है। रविवार को वन रेंजर्स के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। यहां उन्होंने कुत्तों को चिह्नित कर स्थानीय लोगों से इन्हें घरों में बांधने को कहा है।
विज्ञापन


गांव कोयला अलीपुर में दो माह से आवारा कुत्ते मोरों का शिकार कर रहे हैं। 15 दिन में ही तीन मोरों को कुत्तों ने मार दिया। शुक्रवार को गांव में टीम पहुंची और हिदायत देकर लौट आई। इसी दिन एक बार फिर कुत्तों ने मोर को घायल कर दिया।

अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। रविवार को वन रेंजर्स मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव पहुंची। मोरों की मौत के मामले में ग्रामीणों से बात की। मोरों की मौत की वजह आवारा कुत्ते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुत्तों को चिह्नित कर लिया गया है। इसके लिए गांव के लोगों को अंतिम चेतावनी दी गई है। जल्द ही विभाग की टीम इन कुत्तों को पकड़कर ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें