फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ जवान से लूट की कोशिश्, विरोध पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। बुधवार को दिनदहाड़े आरपीएफ जवान को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरों ने सरिया से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद भी जब सिपाही ने हौंसला नहीं खोया तो लुटेरे सिपाही की बुलेट बाइक की चाबी लेकर भाग गए। पुलिस ने घायल सिपाही का
विज्ञापन

मेडिकल कराया है।

गांव उमराव खेड़ा निवासी राजीव यादव आरपीएफ में तैनात है। उसके छोटे भाई रवींद्र की सात जनवरी की शादी है। शादी की खरीददारी के लिए राजीव अपनी बुलट से बाजार आ रहा था। रास्ते में कांशीराम कॉलोनी के पास उसे कुछ युवकों ने लूटपाट के इरादे से रोक लिया।

विरोध करने पर लुटेरों ने सिपाही के सिर में सरिया मार कर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ होने के बाद भी सिपाही ने हिम्मत नहीं हारी और उनका डटकर विरोध किया। राजीव ने बताया अगर मोहल्ले के लोग नहीं आते तो उसके पास रखे आभूषण और नगदी लूट ले जाते।
विज्ञापन


लेकिन वक्त लुटेरे बुलट की चाबी लेकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। चौकी इंचार्ज ने कहा मामला मारपीट का है। लूट का कोई प्रयास नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें