फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना क्षेत्र के पैगू रोड के पास चार हथियारबंद बदमाशों ने अल्टो कार सवार लोगों से नकदी एवं मोबाइल लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव आलमशाह के पुरवा निवासी रिपुदमन सिंंह अपनी अल्टो कार से फिरोजाबाद में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार देर रात वापस लौट रहे थे। उनकी कार पैगू रोड के पास अचानक हीट होकर रुक गई। इसी दौरान खेतों की ओर से चार हथियारबंद बदमाश आ धमके।
तमंचा लहराते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर 24 हजार की नकदी एवं चार मोबाइल सेट लूट लिए। वारदात के बाद पीड़ित देर रात थाना सिरसागंज पहुंचे और लुटेरों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ सिरसागंज रवींद्र दुबे ने कहा अल्टो कार सवारों से लूटपाट का मामले कार्रवाई की जा रही है।