फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को दें सुविधाएं

विज्ञापन
सम्मेलन
विज्ञापन
बेवर। शहीद मेला में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन हुआ। स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को पेंशन दिलाने, रोडवेज बसों में आश्रितों को निशुल्क यात्रा का लाभ देने की मांग की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी चौधरी कुंवर रणवीर सिंह क्षत्रिय ने कहा स्वतंत्रता सेनानी परिवार को परिचय पत्र जारी किया जाए। रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा दिलाई जाए।

सरदार भगत सिंह के साथी रहे डॉ. गयाप्रसाद कटियार के पुत्र क्रांति कुमार कटियार ने कहा स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों को पेंशन की सुविधा दिलाई जानी चाहिए। क्रांतिकारी रहे दम्मी लाल पांडेय के पुत्र अजय पांडेय ने कहा सेनानी परिवारों को कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाषचंद्र सक्सेना, अजय पांडेय, क्रांति कुमार कटियार ने शहीद स्मारक भवन में शहीद प्रतिमाओं के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें