फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में 11 अधिवक्ताओं के कार्यालय के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

शहर की कचहरी से बेखौफ चोरों ने 11 अधिवक्ताओं के कार्यालय के ताले चटका दिए। चोर कार्यालयों से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

कचहरी में गुरुवार रात चोरों ने एक के बाद एक 11 अधिवक्ताओं के कार्यालय में लगे ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर कार्यालय के अंदर मिले सामान को चोरी करके ले गए। शुक्रवार सुबह कचहरी पहुंचने पर अधिवक्ताओं को घटना की जानकारी हो सकी। अधिवक्ताओं ने घटना की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

--------
इनके अधिवक्ताओं के कार्यालयों के टूटे ताले
एटा। यदुवीर सिंह चौहान, पीपी सिंह, सुनील प्रताप, भोलेश्वर पुंडीर, महेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश, श्यामबाबू, दिनेश चंद्र राठौर, लक्ष्मीकांत, राधारमण वार्ष्णेय, महावीर सिंह के कार्यालय के तालों को चोरों ने चटकाया।
विज्ञापन

------
पहले भी होे चुकी है घटनाएं
एटा। कचहरी में चोर पहले भी अधिवक्ताओं के कार्यालय के ताले तोड़कर सामान चोरी करने की घटना को अंजाम दे चुके है। पिछले माह में एक अधिवक्ता के कार्यालय का गेट तोड़कर चोर इनवर्टर, बैटरी और कंप्यूटर आदि सामान चोरी करके ले जा चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें