फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की मूर्ति

विज्ञापन
घटनास्थल पर डाॅग स्क्वाड
विज्ञापन
सिढ़पुरा। पुलिस ने पुलिस रिमांड पर लेकर बच्चों की बलि देने वाले तांत्रिक से पूछताछ की। पुलिस ने निशानदेही पर झाड़ियों से खून से सने कपड़े एवं भैरव बाबा की मूर्ति बरामद की है।
विज्ञापन

गौरतलब है करीब 2 माह पूर्व किलौनी गांव की एक सात वर्षीय बालिका रजनी को अगवा करके उसकी बलि चढ़ा दी गई थी। बालिका का शव एक बंद पड़े ईंट भट्टे पर बरामद हुआ था। पिछले सप्ताह एटा पुलिस ने बालक की बलि के मामले में सिढ़पुरा इलाके से तांत्रिक चंदन सिंह को गिरफ्तार किया था। जानकारी मिलने पर सिढ़पुरा पुलिस ने तांत्रिक से एटा जाकर पूछताछ की तो उसने रजनी की बलि देने का मामला भी कबूल लिया।
थाना प्रभारी ने रिमांड पर लेकर तांत्रिक चंदन सिंह से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तांत्रिक ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर रक्त से सना एक बालिका का कपड़ा भी फतेहपुर के पास1 जंगल में बरामद किया। वहीं पास से ही भैरव बाबा की मूर्ति भी बरामद की। इस मूर्ति पर तिलक भी लगा था। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तांत्रिक चंदन सिंह ने बालिका के रक्त को मूर्ति पर चढ़ाया था। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पूरी पूछताछ कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें