फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अश्लील पोस्ट से भडकी करणी सेना

विज्ञापन
फेसबुक पर अशर्ील पोस्ट से भडकी कर्णी सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। क्षत्रिय समाज और बीजेपी के खिलाफ फेसबुक कर गलत पोस्ट कराने वालाें पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कर्णी सेना के लोग एसएसपी से उनके आवास पर मिले। जहां उन्होंने पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने सीओ सिटी को जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पदमावति फिल्म को लेकर काफी दिनों से टिप्पणी हो रही है। उसी को लेकर जलेसर क्षेत्र से सोशल मीडिया फेसबुक पर कुछ लोगों ने फिल्म को लेकर क्षत्रिय समाज और बीजेपी पार्टी के खिलाफ गलत टिप्पणी पोस्ट कर दी। इसकी जानकारी जब शहर के कर्णी सेना के लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश पनप गया और वे विरोध जताते हुए एसएसपी अखिलेश चौरसिया से मिलने के लिए उनके आवास पर जा पहुंचे। जहां उन्होंने फेसबुक कर गलत टिप्पणी करने वाले जलेसर क्षेत्र के एक आशीष विद्रोही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत को लेकर गंभीर हुए एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर कर्णी सेना अध्यक्ष,धीरेन्द्र सोलंकी, देवेन्द्रसिंह, लवली चौहान, सतेन्द्रसिंह राठौर, युवराजसिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

गंजडुण्डवारा। क्षत्रिय कालोनी से क्षत्रिय समाज बंधुओं ने फिल्म पद्मावती का विरोध करते हुए फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के पुतले की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर रेलवे रोड स्थिति बंबा की पुलिया पर पुतले का दहन किया। रामचंद्र सिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज के इतिहास को तोड़ मोड़कर फिल में दिखाया गया है जिससे क्षत्रिय समाज को ठेस पहुंची है। सिनेमाघरों में पद्दावत फिल्म को नहीं चलने दिया जाएगा। जो भी सिनेमाघर इसका प्रदर्शन करेगा उसे समाज बंधुओं के द्वारा फूंक दिया जाएगा। जितेंद्र सिंह राठौर, रामचंद्र सिंह चौहान, संजय सिंह सिसौदिया, मुनीश सिंह, तेजवीर सिंह, मनीष चौहान, संजय मिश्रा, देवेंद्र पुंडीर, अखण्ड प्राताप सिंह, जगत सिंह पुण्डीर, रनवीर सोलकी, जेपी पुण्डीर, नितिन सोलकी, भानु सोलकी तथा रामप्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोरों।
भगवा चौक पर हिंदूवादी युवाओं ने पद्मावती फिल्म के विरोध में प्रदर्शन करते हुए फिल्म पर प्रतिबंध किए लगाने की मांग की। वहीं कोर्ट के फैसले को जन भावनाओं के खिलाफ बताया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला सह संयोजक शिव वेदेल ने कहा सुप्रीम कोर्ट को लोगों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। हिंदुओं के गौरवशाली इतिहास से जो भी खिलवाड़ करेगा उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। युवा एकता संगठन के नगर अध्यक्ष विकास निर्भय ने कहा कि फिल्म से जनभावनाएं भड़क रही हैं। विकास निर्भय ने भी फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। बजरंग दल नगर संयोजक पुनीत मिश्रा ने अपील कि कोई भी व्यक्ति पद्मावती फिल्म न देखे। फिल्म का विरोध करने वालों में अंशुल दीक्षित, बिट्टू, जयप्रकाश, विष्णु दीक्षित, श्रीकांत तिवारी, राहुल अग्रवाल, हरिओम पचौरी, रतन कुमार, गौरव पचोरी, राजकुमार कुशवाहा, कृष्ण मोहन तिवारी, अभय सक्सेना, सौरभ पाठक, शिवा गुप्ता, विशाल दुबे, रोहित देओल, तनु तिवारी आदि हिंदूवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें