फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से लूट में दो दबोचे, जेवरात बरामद

विज्ञापन
loot - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। एक सप्ताह पूर्व शहर में सराफ से हुई लूट के खुलासे का दावा पुलिस ने किया है। इसके अलावा जैंत चौकी क्षेत्र में पांच टटलू और कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों से पांच बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

15 जनवरी को सराफ रफीक पर हमला कर जेवरात लूटे गए थे। पुलिस ने लूट के आरोप में जीशान निवासी मेवाती मोहल्ला गोविंद नगर और इमरान उर्फ भैया निवासी मटियागेट गोविंद नगर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का दावा है कि लूट के अधिकतर जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। जबकि इस मामले में काले निवासी भरतपुर गेट फरार है। इधर, छटीकरा परखम रोड कामधेनू डेयरी के पास से योगेश, गजेंद्र, नरेंद्र निवासी महरौली गोवर्धन, श्याम बिहारी निवासी जानू बरसाना, माधव निवासी चौमुंहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों ने 30 दिसबंर को श्रीनिवास आश्रम रुक्मिणी विहार, 15 जनवरी को तारिक अनवर निवासी जामिया नगर नई दिल्ली, 20 जनवरी को देवेंद्र गुर्जर निवासी भोपाल, 22 जनवरी को दिलीप चौगले निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र के साथ ओएलएक्स के सहारे लाखोें की ठगी किया जाना कबूल किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शंकर, सुशील मास्टर, करतार, मथना और सम्मन को फरार बताया है। पकड़े गए बदमाशों से एक लाख रुपये, दो मोटरसाइकिल, तीन तमंचा, दो चाकू बरामद किए हैं।
वहीं कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान राजेश निवासी सैतरा चिकसाना भरतपुर, मुस्तफा निवासी नवनीत नगर भूतेश्वर को पकड़कर पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं। विलाल पुन्हैना फरार है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि सभी मामलों में फरार अन्य बदमाशों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

सराफ से नहीं कराई पहचान
मथुरा। प्रेस वार्ता में पकड़े गए बदमाशों की और न ही बरामद जेवरात की सराफ से पहचान कराई गई। जानकारी रहे कि पुलिस इस मामले को पहले लेनदेन का बता रही थी, सराफ के विरोध करने के बाद पुलिस ने इसे असल वारदात माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें