वृंदावन (मथुरा)। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संदेश लेकर भोपाल से दिल्ली जा रहे साइकिल यात्रियों का दल मंगलवार को वृंदावन पहुंचा। यहां उन्होंने प्रियाकान्त जू मंदिर में दर्शन किए। साइकिल सवार भोपाल से 774 किलोमीटर की दूरी तय कर 25 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री से मिलेंगे।
टीम लीडर प्रोफेसर विशाल सिंह सेंगर ने बताया कि आकस्मिक घटना से निपटने के लिए यात्रा के साथ एक ट्रैवल वैन चल रही है। पियूष जैन ने बताया कि मार्ग मे पड़ने वाले शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर टीम के सदस्य नुक्कड़ नाटक एवं प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं ।
दल में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग सर्वधर्म समभाव का संदेश भी दे रहे हैं। सदस्य नासिर अलि, संगीता मिश्रा, मृदुल, पियूष, राहुल रजक, निखिल, प्रभु, यश, अबू बकर, मरलिन, मनीष, पियूष विज, मुजीब खान, दीपांशी, श्रेया, शिवाली, अंजली और मीना शामिल थे। इस अवसर पर दाऊदयाल महाराज, गजेन्द्र सिंह, जगदीश वर्मा, विजेश कौशिक, अरविन्द दास और दिवाकर पचहरा आदि शामिल थे ।