फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला टोल के पास बाइक सवार दंपति को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। हाइवे स्थित टूंडला टोलटैक्स के पास बाइक सवार युवक के अपाचे सवार बदमाशों ने लूटपाट की।शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 15 हजार की नकदी,अंगूठी एवं मोबाइल को लूट लिया।
विज्ञापन


थाना लाइनपार के मोहल्ला संतनगर निवासी प्रदीप कुमार ही सोमवार की रात्रि को करीब साढे नौ बजे बाइक पर सवार होकर आगरा की ओर जा रहा था। उसकी बाइक टूंडला टोल के पास पहुंचने से पहले ही तीन अपाचे बाइक सवार बदमाश मिल गए। उन्होंने लात मारकर प्रदीप की बाइक को गिराया।

तमंचा लहराते हुए उसके हाथ से सोने की दो अंगूठी, 15 हजार रुपया की नकदी एवं मोबाइल को लूट लिया। बदमाश लूटपाट के बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना राहगीरों ने थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक टूंडला मुनीशचंद्र ने बताया कि टोल के पास बाइक सवार युवक का कहना है कि उसकी आंख्रों के सामने अंधेरा हो गया। उसके जेब में रखी 15 हजार रुपया की नकदी,मोबाइल एवं दो अंगूठी को निकाल लिया। पीड़ित यदि तहरीर देगा तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें