फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्प शूटर काली राजपूत पुलिस मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। पंजाब और हरियाणा के शार्प शूटर रवींद्र उर्फ काली राजपूत को पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान काली के तीन साथी भाग जाने में सफल रहे। पुलिस और बदमाशों की तरफ से हुई गोलीबारी में गोली लगने से जहां शार्प शूटर काली घायल हो गया वहीं एसओजी के दो सिपाही भी घायल हुए हैं। रवींद्र पंजाब के कुख्यात काली गैंग का सदस्य है और इंटरनेशनल बदमाशों में गिना जाता है।
विज्ञापन


इसके तार इंटरनेशनल लारेंस विश्नोई गैंग से भी जुड़े हैं। इस गैंग के फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने का मामला सामने आया था। काली पर हरियाणा और पंजाब पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा है। लूट, हत्या और रंगदारी के काफी मुकदमे दर्ज हैं। शिकोहाबाद में वह छिप कर रहा था।

शिकोहाबाद पुलिस को सूचना मिली की कुछ कुख्यात अपराधी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीगेसिव मैरिज होम में रुके हुए हैं। पुलिस ने गेस्टहाउस की घेराबंदी की तो बदमाश श्रीगेसिव मैरिज होम से निकल कर भागने लगे। बदमाशों के पास हथियार थे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। भूडा नहर पुल के पास वन विभाग की खाली जमीन पर बदमाशों और पुलिस कर्मियों के बीच फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन


कई राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान भागते में गोली लगने से एक बदमाश मौके पर ही पड़ा रहा गया जबकि तीन भाग गए। एसओजी का सिपाही नदीम और राजवीर भी गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान एसपी देहात महेंद्र सिंह थाने की पुलिस के साथ पहले से मौके पर थे। बाद में एक बदमाश के घायल होने की सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल भेजा गया।

मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि घायल रवींद्र उर्फ काली (29) आजाद नगर थाना बलौजी मुहाली पंजाब है। यह इंटरनेशनल बदमाश है। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। यह शार्प शूटर है। हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामले इस पर दर्ज हैं। पंजाब और हरियाणा में बडे़ कारोबारियों को धमका कर यह रंगदारी लेता था। रवींद्र पंजाब के काली गैंग का यह सदस्य है। इसके साथ-साथ इसके तार इंटरनेशनल गैंग लारेंस से भी जुड़े हैं।

एसएसपी ने बताया कि लारेंस गैंग ने ही पिछले दिनों फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी दी थी। पंजाब हरियाणा पुलिस से ढाई माह से छिपकर रह रहा था। इसके फरार साथियों के नाम गब्बर यादव, बंटी यादव और आकाश यादव बताए गए हैं। बंटी और आकाश शिकोहाबाद के ही रहने वाले हैं। यह हथियार लेकर फरार हो गए। काली से एक पिस्टल, एक तमंचा बरामद किया है। गेस्ट हाउस से एक स्कार्पियो कार भी बरामद दी है। घायल रवींद्र का कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें