फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू छुड़ाने के लिए विभाग च्यूंगम खिलाएगा विभाग

विज्ञापन
chewing gum
विज्ञापन
फिरोजाबाद।तम्बाकू छुड़ाने के लिए दी जाने वाली निकोटिन युक्त च्यूइंग गम अब जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी-पीएचसी पर वितरित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रचार प्रसार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर इनका वितरण करने का आदेश दिया है। प्रत्येक पीएचसी एवं सीएचसी निकोटीन युक्त टेबलेट (च्यूइंग गम) पर इसका वितरण होगा।
विज्ञापन


तंबाकू से बढ़ रहे कैंसर के मरीजों को देखते हुए सरकार लोगों की तंबाकू की लत छुड़ाने पर जोर दे रही है। इसके लिए सरकार राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। शहर से देहात तक जागरूकता अभियान चलाया जाता है। तम्बाकू की लत छुड़ाने के लिए निकोेटीन युक्त टेबलेट वितरित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका वितरण किया जाएगा।

सीएचसी पर काउंलर भी तैनात किए जाएंगे। जो लोगों को तम्बाकू से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी देंगे। जिन लोगों को इस टेबलेट की आवश्यकता होगी, उन्हें डाक्टर के परामर्श पर फार्मासिस्ट टेबलेट उपलब्ध कराएंगे। डीसीपीएम सरजू खान ने बताया कि तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम पहले से जिले में संचालित हो रहा है। शासन ने इसका दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। निकोटीन युक्त च्यूइंग गम का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें