राधाकुंड (मथुरा)। प्रदेश के ग्राम विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने शनिवार देर शाम सपरिवार राधाकुंड में राधारानी के दर्शन किए। उन्होेंने राधाकुंड व श्याम कुंड के संगम पर पहुंच राधारानी के दर्शन किए।
मंत्री ने राधारानी के विग्रह पर दुग्ध व फूल चढ़ा कर पूजा-अर्चना की। भाजपा की नीतियों की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत का पालन कर रही है।
नगर के युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। विष्णुकांत गोस्वामी, रवि वशिष्ठ, कन्हैया गोस्वामी, रवि ठाकुर, हरीश कौशिक आदि मौजूद थे। ब्यूरो