फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ और आरओ प्रदूषण पर होगी कार्रवाई, 13 का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर डीएम ने शिकंजा कस दिया है। दो अफसरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 13 का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


अनेक विभागीय अधिकारी जिले से लेकर शासन तक शिकायत के निस्तारण की त्रिस्तरीय निगरानी के बावजूद निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं। शिकायतों का समय से निस्तारण न करना और फर्जी निस्तारण की शिकायतें बार-बार सामने आ रही हैं।

इस पर डीएम ने जिले में दो अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। इसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार मिश्र और क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डा. अरविंद कुमार का नाम शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा डीएम ने 13 का वेतन दिसंबर माह का वेतन रोक दिया है। इसमें उपनिदेशक कृषि, पीडी डूडा, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड, एआरएम रोडवेज, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा, सहायक अभियंता विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता अपर आगरा कैनाल, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी निर्माण खंड, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें