फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों ने ऊर्जा मंत्री को दिया ज्ञापन, मिला आश्वासन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कैलाशनगर रेजीडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल रविवार को प्रदेश ऊर्जामंत्री से मिला। मंडल ने उनके सामने 1 जनवरी से विकास प्राधिकरण की कालोनियों में पेयजल, सफाई, प्रकाश आदि मूलभूत सुविधाओं का संचालन बंद करने की बात रखी।
विज्ञापन


कैलाशनगर रेजीडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश गौतम ने कहा कि विप्रा ने कालोनी बनाते समय सभी लोगों से विकास सहित कई मदों में धनराशि जमा कराई थी। इसके एवज में विप्रा ने कालोनी में पेयजल, प्रकाश, सफाई आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने का बात कही थी। अब 1 जनवरी से यह सभी सुविधाएं बंदकर विप्रा वादाखिलाफी कर रहा है।
गांव राजपुर नौबराबाद के प्रधान मुकेश सारस्वत ने बताया कि विप्रा की कालोनियों के लोगों की असुविधा को देखते हुए प्रदेश ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने विप्रा के पूर्व आदेश को निरस्त कराने की बात कही है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगले 2-3 महीने में इन कालोनियों को मथुरा-वृंदावन नगर निगम में शामिल करा देगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजीव तिवारी, देवज्योति द्विवेदी, रमेशचंद्र यादव, सोहन झा, श्याम नारायण पांडेय, देवेंद्र शर्मा, ब्रजभूषण मिश्रा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें