फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का मसीहा थे चौधरी चरण सिंह: देवेंद्र यादव

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय उर्मिला पैलेस बिलराम गेट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती मनाई गई। इस दौरान उन्हें किसानों का मसीहा बताया गया। उनके चित्र पर सपाइयों ने पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के हितैषी थे। किसानों के प्रति उनके योगदान के कारण उनका जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सपा भी हमेशा किसानों के साथ रही हैं। सपा सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई।

उन्होंने चौधरी चरण सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए कल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर रघुनाथ सिंह यादव, हरिओम शर्मा, अख्तर पठान, मोहम्मद फारुक, देवेंद्र सिंह लोधी, बृजगोपाल यादव, मनोज यादव, डा. मनोज यादव, वीके राजपूत, कमल सिंह बघेल, प्रो. वृजेंद्र सिंह, अभिषेक गौरी, सौरभ यादव, राजकुमार राघव, दीपू गर्ग, मोनू अग्रवाल, सूरजपाल सिंह, सत्यप्रकाश यादव, आशा पाल, कृष्णा पाल, पूजा कौर, जसवीर कौर, पूनम वशिष्ठ, नीतू, सत्यपाल सिंह यादव, अशोक यादव, भूपेंद्र यादव, अव्वल सिंह यादव, संजय यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें