फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में भी मध्याह्न भोजन में मिल चुके हैं कीड़े और मरी छिपकली

विज्ञापन
मध्याह्न भोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा में आंगनबाड़ी केंद्र पर अक्षय पात्र द्वारा भेजे गए भोजन में कीड़े निकलने की खबर जनपद में भी चर्चा में है। यहां भी मिड-डे मील में कई बार कीड़े निकले। वहीं, एक स्कूल में भेजे गए भोजन में मरी छिपकली तक भी निकली थी। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जनपद में भी एमडीएम संचालित किया गया था।
विज्ञापन


मैनपुरी ब्लाक के एक स्कूल में वर्ष 2014 में बच्चों के मिड डे मील दिया गया था। इसमें मरी छिपकली निकली थी। मामले में प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को निलंबित किया गया था। वहीं वर्ष 2008 में कार्यदायी संस्था द्वारा भेजे गए पैकेट का भोजन खाने के बाद सुल्तानगंज विकास खंड के एक स्कूल में बच्चों की हालत बिगड़ गई थी।

तीन बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद स्कूल स्तर पर ही भोजन तैयार करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि जनपद में वर्तमान में न तो आंगनबाड़ी केंद्र पर और नहीं स्कूलों में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा भोजन बनवाया जा रहा है। वल्कि स्कूलों पर ही रसोइयों की मदद से भोजन तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गत वर्ष एक स्कूल के निरीक्षण में बीएसए को खाद्यान्न के लिए रखे गेहूं व आटे में कीड़े मिले थे। इस पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया था।

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि बेहतर गुणवत्ता के मसाले का प्रयोग मध्याह्न भोजन में किया जाए। वहीं, खाद्यान्न को सुरक्षित रखवाते हुए प्रधानाध्यापक की देखरेख में ही भोजन बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें