फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख से अधिक कैश लेकर चले तो पकड़े जाओगे

विज्ञापन
money
विज्ञापन
कासगंज। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार जनपद में उड़न दस्ता टीमों का गठन कर लिया गया है।दो लाख से अधिक कैश लेकर चले तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव में रुपये बांटने की शिकायतों के बाद नगर निकाय चुनाव के दौरान दो लाख रुपये से अधिक की धनराशि साथ लेकर चलने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। व्यक्तिगत एवं वाहनों की चेकिंग के लिए प्रत्येक नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए उड़ना दस्ता टीमों का गठन किया गया है।

प्रत्येक उड़नदस्ता टीम में वीडियोग्राफर भी रहेंगे। चेकिंग के दौरान बिना उचित कारण के दो लाख रुपये से अधिक मिलने पर धनराशि जब्त कर ली जाएगी। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया जाएगा। उड़न दस्ते मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु संचरण किए जा रहे नकदी धन की जब्ती हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


आयोग के निर्देशानुसार प्रतीक आवंटन के दिनांक से ही नामित उड़न दस्ते वाहनों की और व्यक्तिगत चेकिंग करेंगे। जनपद में यह कार्रवाई मतदान समाप्त होने तक चलेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उड़नदस्ता टीम में एक मजिस्ट्रेट, एक हैड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल तथा एक वीडियोग्राफर रहेंगे। टीमें प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी।

नगर पालिका परिषद कासगंज व नगर पंचायत बिलराम के लिए गठित उड़नदस्ता टीम में मजिस्ट्रेट के रूप में जिला युवा कल्याण अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोरों के लिए टीम में एडीओ सहावर, नगर पंचायत सहावर व अमांपुर की टीम में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा की टीम में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, नगर पंचायत पटियाली व भरगैन की टीम में अभियंता जिला पंचायत तथा सिढ़पुरा व मोहनपुर की टीम में व्याख्याता राजकीय पॉलीटेक्निक को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें