फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों पर भी लगेंगे विद्युत मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अब नगर निगम को नलकूपों के कनेक्शनों पर भी विद्युत मीटर लगवाने होंगे, जिससे बिजली की खपत की सही गणना हो सके। शासन द्वारा मीटर के जरिए बनने वाले बिल के हिसाब से भी भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा जनता को पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली का प्रयोग किया जाता है। नगर विकास विभाग द्वारा राज्य वित्त आयोग की धनराशि से मार्ग प्रकाश, जलकल विभाग द्वारा स्थापित नलकूपों में बिजली की खपत का विद्युत विभाग को सीधे भुगतान किया जाता है।

बिलों का भुगतान विद्युत विभाग द्वारा प्रस्तुत बिलों के सत्यापन के उपरांत किया जाता है, परंतु अक्सर सही बिल सत्यापन सही न होने के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए शासन ने विद्युत कनेक्शनों पर मीटर लगवाकर बिलिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि प्रकाश बिंदु एवं नलकूपों के जितने भी कनेक्शन हैं, उनका मीटर कनेक्शन के जरिए बिलिंग की जाए। इससे बिलों के सत्यापन की स्थिति से बचा जा सके। इसके साथ बिजली खपत का भी सही अनुमान लग सकेगा।

उन्होंने विद्युत विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों को भविष्य में जो भी कनेक्शन दिए जाएं, वह मीटर के साथ ही जाएं। जनवरी-18 के बाद कोई भी विद्युत बिल जो मीटर्ड कनेक्शन के अतिरिक्त होगा, उसका भुगतान नहीं किया जाएगा। अत: निर्धारित समय में विद्युत कनेक्शनों को मीटर युक्त कनेक्शन में परिवर्तित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें