फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के लिए जिला मुख्यालय के साथ सभी तहसीलों में भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। जिला मुख्यालय पर दो सीओ के साथ आधा दर्जन एसएचओ,महिला एसओ के साथ भारी मात्रा में फोर्स एवं पीएसी तैनात रहेगी। मेयर के नामांकन एडीएम के न्यायालय कक्ष तथा पार्षद के नामांकन जिला निर्वाचन के कार्यालय कक्ष के बरामदे में होंगे।
नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी डा.मनोज कुमार ने नामांकन की तैयारियों को फाइनल टच दे दिया। एसपी ग्रामीण चुनाव प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम से नामांकन के लिए आने वालों को मुख्यालय चौकी पर रोका जाएगा। वहां प्रत्याशी एवं उसके प्रस्तावक जा सकेंगे।
नामांकन के दौरान वीडियोग्राफी टीमें तैनात रहेंगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यालय पर सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह,सीओ सदर प्रेम प्रकाश यादव,एसओ मटसेना,बसई मोहम्मदपुर,लाइनपार, पचोखरा, महिला थानाध्यक्ष,13दारोगा,14 हैड कांस्टेबिल,85 सिपाही व 17 महिला सिपाही व एक प्लाटून पीएसी,एक टीयर गैस व फायर टेंडर तैनात किया है। टूंडला तहसील में टूंडला व नगला सिंघी इंस्पेक्टर,पांच उपनिरीक्षक एवं सात एचसीपी,40 आरक्षी एव दो महिला कास्टेबिल को तैनात किया है।
शिकोहाबाद पालिका के नामांकन तहसील में होंगे शिकोहाबाद,मक्खनपुर एसओ एवं पांच उप निरीक्षक,एक महिला एसआई, आठ एचसीपी 45 आरक्षी एवं दो महिला कांस्टेबिल को तैनात किया है। सिरसागंज में दो एसओ,पांच उप निरीक्षक, दो महिला कांस्ेटबिल एवं जसराना पंचायत के नामांकन को दो दस सब इंस्पेर्टर एवं 35 सिपाहियों के साथ महिला सिपाही तैनात किए हैं। एका एवं फरिहा के भी नामांकन होने के कारण इनके लिए फोर्स तैनात किया है।
नगर निकाय चुनाव में वीडियो कैमरा के साथ ड्रोन कैमरों का भी प्रयोग होगा। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान एवं मतगणना वाले दिन ड्रोन कैमरों का प्रयोग किया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।