फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से वसूली को लेकर भिड़े गार्ड और पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सोमवार सुबह अवध एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों की वीडियो बनाने पर ट्रेन गार्ड से जीआरपी के सिपाहियों ने अभद्रता करते हुए जेल भेजने की धमकी दे डाली। गार्ड ने तत्काल गार्ड लॉबी और नियंत्रण कक्ष को घटना से अवगत करा दिया। इसी से भड़के गार्ड टूंडला में लामबंद हो गए और जीआरपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


गोरखपुर से चलकर बांद्रा मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तभी ट्रेन में चल रहे आगरा फोर्ट थाने के कांस्टेबल ब्रह्मप्रकाश ओर आरएस यादव जनरल कोच में घुस गए। आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने कोच में यात्रियों से अवैध वसूली शुरु कर दी। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन में चल रहे टूंडला हेड क्वार्टर के गार्ड रमेश कुमार ने वसूली कर रहे सिपाहियों की मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी।

वीडियो बनती देख बौखलाए सिपाही गार्ड से भिड़ गए। गार्ड का आरोप है कि सिपाहियों ने अभद्रता कर जेल भेजने की धमकी दी। पुलिसकर्मियों की धमकी की जानकारी गार्ड ने इटावा स्टेशन मास्टर को दी, लेकिन इटावा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब गार्ड ने टूंडला कंट्रोल रूम को मामले से अवगत कराते हुए गार्ड लॉबी को जानकारी दी। गार्ड के साथ अभद्रता पर साथी गार्ड्स आक्रोशि हो गए।
विज्ञापन


गार्ड लामबंद होकर प्लेटफार्म पर पहुंच गए। ट्रेन के पौने ग्यारह बजे करीब टूंडला स्टेशन पर पहुंचते ही लामबंद गार्डस ने हंगामा शुरू कर दिया। स्टेशन पर हंगामा होते देख स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। रेल अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और दोनो के बीच समझौता कराते हुए मामला रफादफा करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें