फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा की निगरानी करेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्वास्थ्य विभाग 102, 108 एंबुलेंस सेवा की निगरानी करेगा। लाभार्थी मरीजों के फोन नंबर पर कॉल कर सुविधा के बारे में जानकारी की जाएगी। उनसे रुपये लिए जाने, देरी से सुविधा मिलने जैसी जानकारी कर रिपोर्ट बनेगी। ऐसा मामला आने पर शासन को रिपोर्ट की जाएगी।
विज्ञापन


बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह जिला अस्पताल के निरीक्षण पर आए थे। उन्होंने एंबुलेंस सेवा के लाभार्थियों का रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए थे। इसमें महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का विवरण दर्ज होगा।
विज्ञापन


इसमें एंबुलेंस चालक का नाम, मरीज का पता और फोन नंबर, समय दर्ज होगा। सीएमओ डा. मुकेश वत्स का कहना है कि मरीजों से सेवा के बारे में पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें