कुसमरा (मैनपुरी)। कस्बे में शुक्रवार को श्रीराम बारात निकाली गई। इसका शुभारंभ कैलाश चंद्र मिश्रा ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतार कर किया।
श्रीराम बारात डाकघर, सदर बाजार, उजागरपुर होती हुई रामलीला मैदान स्थित जनकपुरी पहुंची। इस दौरान पुष्पवर्षा कर जगह-जगह पर श्रीराम बारात का स्वागत किया गया। वहीं हर कोई भगवान राम की बारात को देखने के लिए उत्सुक दिखाई दिया।