मैनपुरी/दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव उझैया के एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। पार करते समय तेज बहाव के कारण यह हादसा हुआ। साथियों ने उसे बाहर निकला। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकीं थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव उझैया निवासी रोहित उर्फ सोनू (26) रविवार की दोपहर करीब 12 बजे दोस्तों के साथ ईशन नदी के पार स्थित गांव दूल्हापुर गढ़िया जा रहा था।
जब वह नदी पार करने के लिए उतरा, तभी तेज बहाव के कारण वह डूबने लगा। नदी के समीप खडे़ कुछ लोगों ने रोहित को बचाने के लिए छलांग लगा दी। जब तक उसे नदी से बाहर निकाला गया। वह अचेत हो चुका था।
आनन-फानन में लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां जांच करते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।