कार्रवाई करती आयकर विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन टीम ने मथुरा में रिफाइनरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बसंत ऑयल मिल और बीएनआर स्पेस फूड एंड एग्रो प्रोडक्ट पर छापा मारा। इसके साथ ही राधावैली स्थित फ्लैट पर भी अफसरों की टीम देर रात तक कागजों को खंगालती रही।
प्रात: नौ बजे आगरा के करीब दो दर्जन अफसरों की लगभग छह अलग-अलग टीमों ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बसंत ऑयल मिल और बीएनआर स्पेस फूड एंड एग्रो प्रोडक्ट कारखानों पर छापामार कार्रवाई की। नेशनल हाइवे अलवर पुल निकट राधावैली स्थित फ्लैट पर पहुंची। इन गाड़ियों से निकले अफसरों ने मिल पर मौजूद खरीद बिक्री के कागजों को जब्त कर उनकी पड़ताल शुरु कर दी। इधर राधा वैली स्थित स्वामी और प्रबंधन के आवास पर भी उक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई में जमीनों में इंवेस्टमेंट के कागजों, बेनामी संपत्ति की पड़ताल की जा रही थी। इस दौरान आयकर अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद था।