नगर में कासगंज-सिकंदराराऊ की ओर संचालित होने वाले टेंपो रिक्शा संचालकों ने अवैध बसूली और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए टेंपो का संचालन ठप कर दिया। सदर विधायक से मिलकर उन्होंने समस्या का हल कराने की मांग की। विधायक ने ऑटो संचालकों को उत्पीड़न न होने देने का भरोसा दिया।
टेंपो संचालकों ने सदर विधायक से कुछ लोगों द्वारा अवैध बसूली करने और बड़े टेंपों संचालकों द्वारा उत्पीड़न करने की शिकायत की। तीन घंटे तक टेंपो का संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। विधायक के आश्वासन के बाद टेंपो संचालन शुरू कर दिया गया। विधायक से शिकायत करने वालों में अमित, शैलेष, रामवीर, धर्वेश, सोमेश, शकील, अतुल सोलंकी, उमेश, पंकज, अमित पंडित आदि थे।