फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

839 कर्मचारियों की रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने तथा अभी तक निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने पर 839 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। बता दें कि संबंधित कर्मचारियों को 25-25 शौचालय निर्माण कराने का लक्ष्य मिला था। वहीं वेतन वृद्धि रोकने के साथ ही तीन दिन में लक्ष्य पूरा करने तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत को समय सीमा के अंदर शौचालय निर्माण कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में शौचालय निर्माण कराए जा रहे हैं। लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए शिविर लगाकर सहमति पत्र भी वितरित किए गए हैं। शासन की मंशा के अनुसार शौचालय निर्माण कराने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवकों को 25-25 शौचालय निर्माण कराने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य मिलने के बाद भी कर्मचारियों ने लापरवाही बरती। अभी तक शौचालय बने नहीं है, जबकि समय सीमा 31 जुलाई को पूरी हो रही है। सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने डीपीआरओ को लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीपीआरओ ने संबंधित कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोक दी है। उनको 31 जुलाई तक आवंटित लक्ष्य को पूरा करने की हिदायत दी है। सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित की गई समय सीमा में प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण पूरा कराएं।
विज्ञापन


डीपीआरओ सुरेशचंद्र मिश्रा का कहना है कि जिले के 113 ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तथा 726 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 25-25 शौचालय निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने में लापरवाही बरती है। उनकी वेतन वृद्धि रोकी है। रोजगार सेवकों द्वारा लापरवाही बरतने पर उनको चेतावनी दी गई है। संबंधित कर्मचारियों को 31 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने को कहा गया है।

सीडीओ विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण शासन की वरीयता में शामिल है। शौचालय निर्माण के काम की शासन स्तर पर मानीटरिंग भी हो रही है। जो कर्मचारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें