सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी स्थित फार्म हाउस से पुलिस द्वारा पकड़ा गया शराब लदा ट्रक।
एटा। अवैध कारोबार की आड़ में करोड़पति बने शराब तस्कर सहित तीन लोगों की चल और अचल संपति कुर्क (सीज) की जाएगी। तीनों लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने लगभग कार्रवाई पूरी कर ली है। जल्द ही पुलिस अवैध कारोबारियों को बेनकाब करेगी।
जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने के लिए कमर कस ली है। काले कारोबार में शामिल होकर हाल ही में सड़क पति से करोड़पति बने लोगों की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि संपत्ति सीज किए जाने वालों में एक शराब तस्कर सहित तीन लोग शामिल है। इनके खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद से हासिल चल और अचल संपति को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध कारोबारी के साथ ही उसके परिवार के लोगों के नाम होने वाली संपति को भी सीज किया जाएगा। इस कार्रवाई को अंतिम रूप देने की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।