फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का पुलिंदा लेकर खटखटाए मंत्रियों के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में रजबहा और नहरों की सफाई अब तक नहीं हुई है। पीडब्लूडी के अभियंताओं ने सड़कें कागजों पर गड्ढा मुक्त कर दी हैं। कृषि मंडी और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में अब भी बदलाव नहीं आ रहा है। ये शिकायतें जनपद से लखनऊ गए भाजपाईयों ने विभागीय मंत्रियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और डा. दिनेश शर्मा के साथ जनपद प्रभारी भूपेंद्र चौधरी, स्वाति सिंह और ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि संबंधित मंत्रियों को जनपद में सामने आ रही विभागीय समस्याओं से अवगत कराया गया है।

इसमें सिंचाई के लिए नहरों की सफाई का अभाव, पीडब्लूडी द्वारा बनाई जा रही सड़कों के निर्माण में अनियमितताएं, कृषि मंडी और जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं शामिल थीं। केशव प्रसाद मौर्य और श्रीकांत शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल को जनपद में जल्द विकास का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री से मिले कारिंदा सिंह

गोवर्धन के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह ने सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह को क्षेत्र में सिंचाई के संकट से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि खारे पानी से जूझने वाले क्षेत्र में नहर और रजबहा की सफाई नहीं हुई है। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। इस पर तत्काल ही उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें