जिला अस्पताल में दवाओं के बाद अब एक्स-रे प्लेट खत्म हो गईं हैं। इसके चलते सीएमएस ने जिला अस्पताल में दुघर्टना में घायल होकर आने वाले मरीजों और भर्ती होने वाले मरीजों का ही एक्स-रे करने के आदेश जारी किए हैं। सीएमएस ने नई व्यवस्था लागू कर अधीनस्थों को सामान्य मरीज का एक्स-रे नहीं करने को कहा है।
लाख प्रयासों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग में संसाधनों की कमी पूरी नहीं हो पा रही। दवाओं और जांच मशीनों की कमी के बाद अब जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन की प्लेट कमी हो गई हैं। अब जिला अस्पताल में अधिकारियों ने एक्सरे प्लेट की कमी देखते हुए नया तरीका अपनाया है।
विज्ञापन
अब दुघर्टनाओं में गंभीर घायल होने वाले या फिर जिला अस्पताल में के वार्ड में भर्ती मरीजों को एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। सामान्य मरीजों को एक्स-रे की सुविधा नहीं मिलेगी। इन मरीजों को पैसे खर्च कर खुद की एक्स-रे कराना होगा।
वर्जन
एक्सरे प्लेट की कमी है। ऐसे में सामान्य मरीजों के एक्स-रे रोक दिए गए हैं। हादसों में गंभीर घायल और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए एक्स-रे सुविधा मिलती रहेगी। बजट के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। बजट मिलते ही एक्स-रे मशीन की प्लेट खरीद कर मरीजों को सुविधा दी जाएगी।
डा. बी सागर, सीएमएम जिला अस्पताल