फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने मचाई तबाही, दीवार गिरने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। तेज रफ्तार चली हवाओं ने गुरुवार की रात सिरसागंज क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। प्रकृति के इस कहर से मकान, शीतगृह की दीवारें गिर गईं। दीवार के मलबे में दबने से सलेमपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कई पेड़, खंभे उखड़ गए। छप्पर, टीन शेड उड़ गए। पेड़, खंभे, तार टूटने से बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई। कई घंटे तक सिरसागंज-इटावा मार्ग भी बाधित रहा।
विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब दो बजे आंधी चलनी शुरू हुई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले तूफान कहर बरपाने लगा था। इस दौरान सो रहे सिरसागंज के सलेमपुर निवासी अमर सिंह (40) पुत्र सगर सिंह के घर की दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। हवा थमने पर लोगों को हादसे की जानकारी हुई।

घर के लोगों की चीख-पुकार पर लोग जुटे और मलवा हटाकर उन्हें निकाला। हालांकि तब कर देर हो चुकी थी। परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सिरसागंज के इटावा रोड के विजय चौक के पास नीम का पेड़ जड़ से उखड़ कर हाईवे पर गिर गया। इससे घंटों यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


सुबह वन विभाग की टीम ने पेड़ काटकर यातायात बहाल कराया। वहीं अरांव रोड स्थित मालेश्वर शीतगृह की लगभग 30 मीटर लंबी दीवार तेज हवाओं से ढह गई। ग्राम भदेसरा में हवाओं के कहर से इंडस टावर की केबिलें टूट गई। इससे पूरे क्षेत्र की संचार व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आफिस की छत पर पड़ा शेड भी उड़ कर दूर जा गिरा। उधर, मकान की दीवार गिरने से महावीर कठेरिया की पांच बकरियां भी दबकर मर गईं, तो नीम का पेड़ उखड़कर मोतीलाल सविता के घर पर जा गिरा, वहीं एहबरन सिंह के मकान की दीवार ढह गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें