फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीयन कराने के बाद भी जमा नहीं किया बकाया बिल

विज्ञापन
बल्‍ब
विज्ञापन
एटा। गर्मी के दिनों में बिजली कनेक्शन कटने एवं एफआईआर से बचने के लिए शहरी खंड के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण तो करा लिया, लेकिन बिल जमा नहीं कर रहे हैं। जबकि वसूली के लिए विभागीय अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन


विद्युत निगम का 1.36 करोड़ रुपये शहरी उपभोक्ताओं पर बकाया है। अधिभार माफी की एकमुश्त जमा योजना (ओटीएस) में पंजीकरण कराने के बाद भी इनमें से करीब नौ सौ बकाएदारों ने बिल का भुगतान नहीं किया है।

इन लोगों को ओटीएस योजना जुलाई माह तक चलने की उम्मीद थी। योजना तक इन पर कार्रवाई का खतरा नहीं था। लेकिन आठ जून की अंतिम तिथि के बाद इन लोगों पर कार्रवाई का चाबुक चलेगा।
विज्ञापन


विद्युत निगम ने भी बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाने की रणनीति तैयार कर ली है। वहीं सबसे पहले निगम के रडार पर 1.36 करोड़ रुपए के पंजीकृत बकाएदार होंगे।

बताते चलें कि 3.10 करोड़ रुपये के 2012 विद्युत उपभोक्ताओं ने ओटीएस के अंतर्गत पंजीकरण कराया था। इनमें से 1.74 करोड़ रुपए के 1117 बकाएदारों ने भुगतान कर चालीस लाख से अधिक सरचार्ज की छूट ले ली है। जबकि 1.36 करोड़ के 895 बकाएदारों ने भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें