फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू में नहीं मिली ऑक्सीजन, वृद्घा की मौत से गुस्साए परिजन

Thu, 04 Apr 2019 06:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन नहीं मिलने से एक वृद्घा की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आईसीयू वार्ड में करीब चार घंटे तक शव को रखे रखा। सीएमएस के समझाने के बाद परिजन शव घर लेकर गए। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के सविता नगर निवासी फूलवती देवी (70) पत्नी सत्यप्रकाश को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उनकी हालत बिगड़ी।

बीमार वृद्घा के पुत्र संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि मां की तबीयत सुबह सात बजे बिगड़ी। उस समय आईसीयू में कोई भी कर्मचारी नहीं था जो आक्सीजन लगा सके। आधा घंटे बाद अस्पताल में एक कर्मचारी मिला तो उससे आईसीयू में चलने को कहा। लेकिन, अपनी हाजिरी लगाने की बात कहकर 15 मिनट बाद आया। तब तक फूलवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शव को घर ले जाने से इंकार करने लगे। दोपहर करीब 12 बजे तक शव आईसीयू के वार्ड में ही रखा रहा। सीएमएस के समझाने के बाद परिजन शव को घर ले गए। 

सीएमएस आरके पांडेय का कहना है कि वृद्धा को दिल को दिल का दौरा पड़ा था। डाक्टर मनोज कुमार बुधवार रात को देखकर गए हैं। फिर भी परिजनों की शिकायत है कि कर्मचारी नहीं था। इसकी जांच कराते हैं कि आखिर क्या कारण से कर्मचारी उपस्थित नहीं था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें