फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पे बाजों ने महिला से उड़ाए 70 हजार के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड से दो टप्पेबाजों द्वारा एक महिला के लगभग 70,000 रुपये के आभूषण को ठग लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शशि पत्नी विष्णु पालीवाल निवासी गली बौहरान अपनी रिश्तेदारी में खुर्जा जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थीं। तभी दो लोग उनके पास आए और उनसे बातें करने लगे। उन्हें बातों में उलझाकर उनके कुंडल, अंगूठी एवं मंगलसूत्र आदि उतरवा लिया। दोनों आभूूषण लेकर वहां से चले गए। कुछ देर बात जब महिला को अहसास हुए कि टप्पेबाज उसे बातों में उलझाकर उसके आभूषण ठग ले गए हैं, उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ डीके पंत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला से घटना के संबंध में जानकारी की। महिला ने बताया कि लगभग 70 हजार रुपये के आभूषण आरोपी ठग ले गए हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। सीओ डीके पंत ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासा के लिए प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें