फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कागारौल थाने के पास गोदाम में मिला 70 कट्टे फोर्टिफाइड चावल

विज्ञापन
आपूर्ति विभाग द्वारा कागारौल में पकदे गए चावल के कट्टे
विज्ञापन
कागारौल। थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक गोदाम पर चेकिंग के दौरान बुधवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने करीब 70 कट्टे फोर्टिफाइड चावल बरामद किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक चंद्रशेखर सहाय के नेतृत्व में क्षेत्रीय अधिकारी सूर्य प्रकाश व नायब तहसीलदार के साथ गोदाम पर पहुंचे। गोदाम संचालक और मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। टीम गोदाम का ताला तोड़कर अंदर पहुंची, तो करीब 70 कट्टे फोर्टिफाइड चावल रखे मिले, जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। मकान कस्बा निवासी शरीफ खान ने टीम को बताया कि गोदाम उन्होंने किसी अन्य को किराये पर दे रखा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, चावल के भंडारण से संबंधित अभिलेखों और उसकी वैधता की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें