फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैराथन में 70 धावकों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु कार्यवाही के प्रति जागरूकता का दिया संदेश।मैरा - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु पर जन जागरूकता, जनभागीदारी के लिए मंगलवार को मैराथन आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 70 धावकों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि मैराथन का शुभारंभ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य द्वार से हुआ। धावक होटल क्लार्क शिराज होते हुए लाल बहादुर शास्त्री चौराहे तक पहुंचे। इसके बाद माल रोड, मुख्य डाकघर, सदर बाजार मार्ग से होते हुए फिर स्टेडियम के मुख्य द्वार पर पहुंचे। वहां मैराथन का समापन हुआ। प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसी शृंखला में 11 जून को वॉकाथन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें