आगरा। कैंसर में 250 से अधिक बेहद खतरनाक तत्व हैं, जिनमें से 65-70 कैंसर की वजह बनते हैं। तंबाकू से ही सबसे ज्यादा मुंह और गले में कैंसर हो रहा है। ऐेसे में तंबाकू छोड़ो और जीवन अपनाओ। तोता के ताल स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ये संदेश देते हुए आईएमए ने लोगों को कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया।
विशेषज्ञ डॉ. वरुण अग्रवाल ने बताया कि तंबाकू, खैनी, गुटखा समेत कई अन्य तंबाकू उत्पादों की लत से 25-30 की उम्र में भी मुंह-गले का कैंसर हो रहा है। डॉ. गौरव सिकरवार ने बताया कि वजन कम होना, घाव ठीक नहीं होना भी कैंसर का लक्षण है। डॉ. रुचिका अग्रवाल ने स्तन कैंसर से स्क्रीनिंग करने और एंटी सर्वाइकल वैक्सीन पर जोर दिया। अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा और नवनीत अग्रवाल ने लोगों को तंबाकू- धूम्रपान छोड़ने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता, डॉ. ज्योति गर्ग, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. वंदना कालरा, डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. करण आर. रावत, डॉ. मुकेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
कैंसर के लक्षण और उपचार के महत्व पर दी जानकारी
आगरा। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, जंतु विभाग एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसएन मेडिकल कॉलेज की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुरभि गुप्ता ने स्तन व सर्वाइकल कैंसर से संबंधित कारणों, लक्षणों तथा समय रहते जांच और उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो. पूनम सिंह, रोटरी क्लब अध्यक्ष मीरा गुप्ता, प्रो. अनुपम सक्सेना, पूर्व प्राचार्या डॉ. नीता गुप्ता, रेखा कपूर, शारदा गुप्ता, संगीता अग्रवाल, सृष्टि जैन, रेनू गोयल, प्रो. सुनीता चौहान, प्रो. पूनम शर्मा, आदि उपस्थित रहीं।