सुबह से शाम हाथ में लिए घूमते रहे चालान, नहीं हुआ काम
दीवानी परिसर में सुबह 10 बजे से ही वाहनों के चालान जमा करने वालों की भीड़ लग गई। चालान जमा करने कार्यालय में पहुंचे तो पता चला कि ई-सेवा केंद्र से पहले चालान की चार्जशीट निकलवाकर लानी होगी। धीरे-धीरे वहां भी भीड़ लग गई। ई-सेवा केंद्र में एक ही खिड़की से काम हो रहा था। इस वजह से अधिकतर लोगों को चार्जसीट नहीं मिल सकी तो चालान भी जमा नहीं कर सके। शाम को निराश होकर घर चले गए।
दक्षिणांचल का बिजली बिल जमा करने के लिए भटके लोग
दीवानी परिसर में दक्षिणांचल की तरफ से काउंटर नहीं लगाया गया था। देहात के लोग नोटिस लेकर इधर-उधर भटकते रहे। रामनगर, अकोला से आए तुलाराम ने बताया कि दो साल पहले 18 हजार रुपये का बिजली बिल आया था। कई बार किस्तों में रुपये जमा किए। इसके बाद भी बिल उतना ही है।
ये भी पढ़ें-
UP: कलयुगी मां की मर गई ममता! एक माह की मासूम के सड़क पर फेंक गई वो...आवारा कुत्तों से राहगीरों ने बचाई जान