फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
अछनेरा ट्रैक्टर हादसा
विज्ञापन
अछनेरा। क्षेत्र के गांव कुकथला के पास रविवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुरेंडा गांव निवासी रामरत्न राजपूत रविवार की शाम रायभा की ओर से घर जा रहे थे। कुकथला गांव के पास यह हादसा हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन को हादसे की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद से युवक के परिजन की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें